COVID Latest Update

रिलायंस ग्रुप का सराहनीय कदम, UP में कोरोना ड्यूटी में लगे इमरजेंसी वाहनों को रिलांयस पेट्रोल पंप से रोजाना 50 लीटर डीजल-पेट्रोल फ्री..

 उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए एक ओर जहां योगी सरकार युद्धस्तर पर प्रयास करती नजर आ रही है, वहीं देश और प्रदेश के हर सुख-दुख में साथ खड़ा रहने वाले रिलायंस ग्रुप भी यूपी के लोगों और योगी सरकार की बड़ी मदद करता नजर आ रहा है. 

रिलांयस बीपी मोबिलिटी लिमिटेड ने मंगलवार से रिलाय़ंस पेट्रोल पंप पर कोरोना ड्य़ूटी में लगे एम्बुलेंस और ऑक्सीजन सप्लाई जैसे हर एक इमरजेंसी वाहनों को फ्री में रोजाना 50 लीटर डीजल-पेट्रोल देने का ऐलान किया है.उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए एक ओर जहां योगी सरकार युद्धस्तर पर प्रयास करती नजर आ रही है, वहीं देश और प्रदेश के हर सुख-दुख में साथ खड़ा रहने वाले रिलायंस ग्रुप भी यूपी के लोगों और योगी सरकार की बड़ी मदद करता नजर आ रहा है. इसके तहत रिलांयस बीपी मोबिलिटी लिमिटेड ने मंगलवार से रिलाय़ंस पेट्रोल पंप पर कोरोना ड्य़ूटी में लगे एम्बुलेंस और ऑक्सीजन सप्लाई सेवा में लगे इमरजेंसी वाहनों को फ्री में रोजाना 50 लीटर डीजल-पेट्रोल देने का ऐलान किया है. शासन-प्रशासन द्वारा मुहैया कराई गई इमरजेंसी वाहनों की सूची में शामिल हर वाहन को आगामी 30 जून तक फ्री में 50 लीटर डीजल-पेट्रोल देना शुरू कर दिया गया है.

सभी RBML रिटेल आउटलेट यानी कि रिलायंस पेट्रोल पंप जिला प्रशासन द्वारा अधिकृत आपातकालीन सेवा में लगे वाहनों (कोरोना मरीजों या क्वारंटीन व्यक्तियों को लाने ले जाने या फिर ऑक्सीजन की सप्लाई कर रहे है) को प्रतिदिन 50 लीटर डीजल-पेट्रोल मुफ्त में दिया जाएगा. यह पहल 30 जून तक जारी रहेगी. फिलहाल RBML को शासन द्वारा आंक्सीजन सप्लाई में लगे 69 टैंकरों की सूची मुहैया कराई गई है, लेकिन एंबुलेंस और अन्य इमरजेंसी वाहनों समेत करीब 1500 वाहन होने की बात कही जा रही है.

RBML की इस घोषणा के बाद मंगलवार को राजधानी लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित रिलांयस पेट्रोल पंप से यूपी के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में इस मुहिम का शुभारंभ कर दिया गया. इस दौरान कानून मंत्री ब्रजेश पाठक नें रिलायंस पेट्रोल पंप पर फ्री में डीजल भरवाने वाली एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई. 

One News 18

Recent Posts

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…

2 weeks ago

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

1 month ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 months ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

4 months ago

This website uses cookies.