COVID Latest Update

Black Fungus: आंख-नाक-जबड़े पर ब्लैक फंगस का हमला, शुगर की अनदेखी पड़ रही है भारी, पंजाब में अब तक 27 केसों की पुष्टि, 7 की रिपोर्ट आनी बाकी

कोरोना से रिकवर हुए मरीज अपने स्तर पर स्टेरॉयड जारी रखना, ब्लड शुगर लेवल पर नजर न रखना, प्री-डायबीटिक होने पर शुगर लेवल को अनदेखा करना अब घातक साबित होता जा रहा है। इन मरीजों में ब्लैक फंगस (म्यूकोरमाइकोसिस) के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। 

कोविड-19 टास्क फोर्स के एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये उन लोगों में आसानी से फैल जाता है जो पहले से किसी ना किसी बीमारी से जूझ रहे हैं और जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर होता है| इन लोगों में इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता कम होती है| पंजाब में अब तक 27 केसों की पुष्टि हो चुकी है अौर 7 की रिपोर्ट आनी बाकी है। 27 में से 26 केस लुधियाना में मिले हैं और 1 केस बठिंडा का है। बठिंडा में 7 संदिग्ध केसों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। इनमें से 80 फीसदी तक केस ऐसे हैं, जो देरी से पहुंचे हैं और जिन्हें ऑपरेशन की जरूरत पड़ी है। वहीं, गांवों के इलाकों से ज्यादा मरीज आ रहे हैं।

फंगस नाक से गले के रास्ते होकर फेफड़ों में पहुंचने पर खांसी के साथ आ रहा खून

डीएमसी के ईएनटी विभाग के हेड डॉ. मुनीश मुंजाल ने बताया कि ये फंगस जहां हमला करती है, वहां पर खून की सप्लाई खत्म करती है। नाक से शुरू होकर आंख के पीछे हमला करती है। आंखों की रोशनी कम होती है। आंख की गति पर असर या आंख बाहर की भी तरफ निकलने लगती है। अगर नाक से गले के रास्ते होते हुए फेफड़ों में जाए तो खांसी में खून आता है। इससे बचने के लिए चाहिए कि स्टेरॉयड डॉक्टर की सलाह पर ही लें।

किन लोगों को खतरा

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, कुछ खास कंडीशन में ही कोरोना मरीजों में म्यूकरमाइकोसिस का खतरा बढ़ता है. अनियंत्रित डायबिटीज, स्टेरॉयड की वजह से कमजोर इम्यूनिटी, लंबे समय तक आईसीयू या अस्पताल में दाखिल रहना, किसी अन्य बीमारी का होना, पोस्ट ऑर्गेन ट्रांसप्लांट, कैंसर या वोरिकोनाजोल थैरेपी (गंभीर फंगल इंफेक्शन का इलाज) के मामले में ब्लैक फंगस का खतरा बढ़ सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान:

  1. नाक में ड्राइनेस न होने दें, ऑक्सीजन ले रहे हैं तो पानी पीते रहें, ताकि हाइड्रेशन रहे, इनहेलर के बाद कुल्ला जरूर करें।

2. एम्फोटेरिसेन-बी का इंजेक्शन खुद न लें

हमारे पास ब्लैक फंगस का एक मरीज तो ऐसा भी आ चुका है जो कोविड-19 पॉजिटिव था और आईसीयू में एडमिट था। रिपोर्ट मिलने पर हमें तुरंत एमरजेंसी में उसका ऑपरेशन करना पड़ा। मरीज एम्फोटेरिसेन-बी का इंजेक्शन भी खुद न लें ये किडनी को डैमेज करता है।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

3 days ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

This website uses cookies.