Lockdown 2021

Jalandhar: कर्फ्यू व लॉकडाउन में भी जालंधर में बिक रही शराब…

 
महामारी के दौर में जहां मास्क न पहनने पर पुलिस चालान काट रही है। लोगों पर केस दर्ज कर रही है, वही शराब ठेकेदारों की तरफ से धड़ल्ले से की जा रही इस घोर अवमानना को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है।

शराब ठेकेदारों के दुस्साहस का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शहर के मुख्य मार्ग से लेकर न्यायालय परिसर तक के समक्ष शराब ठेकों के शटर में चोर खिड़की बनी हुई साफ देखी जा सकती है।

शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित बीएसएफ चौक, डीसी ऑफिस की तरफ जा रहे लाडोवली रोड, कचहरी चौक, बीएमसी चौक, गुरु नानक पुरा रोड, लद्देवाली रोड समेत शहर के लगभग प्रत्येक हिस्से में प्रतिबंधित समय में चोर खिड़की से शराब की बिक्री होती साफ देखी जा सकती है। लॉक डाउन हो अथवा कर्फ्यू देर रात तक शटर खटखटा कर शराब खरीदना संभव है।शराब ठेकेदारों की तरफ से शहर भर के अधिकतर ठेकों के शटर में बकायदा तौर पर कटिंग करवा कर चोटी चोर खिड़की बना ली गई है जहां से पैसे पकड़ कर शराब उपलब्ध करवाई जाती है।  

जालंधर में कर्फ्यू के दौरान लोगों को दूध राशन और सब्जी खरीदने को दुकानें खुलने का इंतजार करना पड़ता है लेकिन शराब तो हर समय उपलब्ध है बंद किए गए शटर में से ही शराब की बिक्री निरंतर जारी है।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.