COVID Latest Update

सावधानी हटी दुर्घटना घटी ! ध्यान से पढ़िये वो कारण, जिनकी वजह से चपेट में ले सकता है ब्लैक फंगस

अगर लंबे समय तक तकिये के कवर और चादर का प्रयोग किया जा रहा है या फिर मधुमेह अनियंत्रित हो गई है तो इससे ब्लैक फंगस होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है।

एसएन के नाक, कान और गला (ईएनटी) विशेषज्ञ डा. अखिल प्रताप ने बताया कि कोविड मरीजों में स्टेरायड का अधिक प्रयोग किया गया है। कई बार लोग खुद ही मेडिकल स्टोर से दवाएं लेकर खा रहे हैं। ऐसे में ब्लैक फंगस का खतरा बढ़ जाता है। स्टेरायड के अधिक इस्तेमाल के दुष्प्रभाव सामने आ रहे हैं। 

पूर्व में साल में एक से दो मरीज सामने आते थे। यह बीमारी रेयर है। इस बीमारी से बचाव ही सबसे बड़ा इलाज है। क्योंकि ब्लैक फंगस के इलाज में जो दवाएं दी जाती हैं, वह हाई डोज की होती हैं। इसका सबसे अधिक असर किडनी पर पड़ता है।

डाक्टर की सलाह जरुरी

डाक्टर की सलाह के बाद ही स्टेरायड लें। अगर लक्षण दिखाई पड़ रहे हैं तो फौरन एसएन इमरजेंसी में पहुंचे। जिले में ब्लैक फंगस के अब तक चार संदिग्ध मरीज सामने आ चुके हैं। इनकी उम्र 40 से 70 साल के बीच है। इन सभी मरीजों में आंखों के चारों ओर सूजन थी। 

यह हैं लक्षण :

– नाक से हल्का खून आना

– लगातार सिरदर्द रहना

– दिमाग में भारीपन सा महसूस होना

– आंखों के चारो ओर सूजन

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.