akshay kumar mother aruna bhatia death
अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया ने बुधवार सुबह अंतिम सांस ली. उनकी तबीयत पिछले काफी दिनों से नाजुक बनी हुई थी और इसी वजह से उन्हें मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. अक्षय ने मां के निधन की जानकारी देते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा है.
बीमार मां अरुणा भाटिया के लिए एक दिन पहले फैंस से दुआओं की अपील करने वाले बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने भारी मन से सोशल मीडिया पर फैंस को ये जानकारी दी.
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘वह मेरी जिंदगी में सबसे महत्वपूर्ण थीं. आज मैं असहनीय दर्द में हूं… मेरी मां अरुणा भाटिया इस दुनिया को छोड़कर चली गई हैं और अब वह पापा के साथ आ गई हैं. हमें आप सभी की प्रार्थनाओं की जरूरत हैं, क्योंकि अभी हमारा परिवार इस मुश्किल समय से जूझ रहा है.’
अक्षय कुमार के जन्मदिन से एक दिन पहले उनकी मां इस दुनिया को अलविदा कह गईं. आपको बता दें कि अक्षय ने मंगलवार को ही फैंस से अपनी मां के लिए दुआ मांगने के लिए कहा था. अक्षय ने लिखा था, ‘मेरी मां को लेकर आप सभी कि चिंता देखकर काफी इमोशनल हूं. ये मेरे और मेरे परिवार के लिए मुश्किल समय है. आप सभी की प्रार्थनाओं की जरूरत है.’
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.