Entertainment

BIG ACCIDENT : मशहूर गायक दिलजान की अमृतसर के पास सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

जालंधर

सुखविंदर बग्गा

जंडियाला गुरु
कंवलजीत सिंह लाड्डी

मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजान की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा मंगलवार तड़के करीब 3.45 बजे हुआ। दिलजान देर रात अपनी कार में अमृतसर से करतारपुर आ रहे थे और इसी दौरान जंडियाला गुरु के पास हादसा हो गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दिलजान करतारपुर के रहने वाले थे। उनकी अचानक मौत से इलाके में शोक की लहर है। बताया जाता है कि हादसा उनकी कार के डिवाइडर से टकराने के कारण हुआ।

जानकारी के अनुसार, पंजाबी गायक दिलजान की कार अमृतसर-जालंधर जीटी रोड पर जंडियाला गुरु पुल के पास डिवाइडर में टकरा गईl घटनास्थल मंगलवार तड़के 3:45 बजे हुई। मौके पर ही दिलजान की मौत हो गईl पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। अभी पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही हैl

जंडियाला गुरु थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर यादवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के कारणों की जांच करवाई जा रही है। दिलजान मंगलवार तड़के अमृतसर से करतारपुर की तरफ अपनी कार में सवार होकर जा रहे थे। जीटी रोड पर उनकी कार की रफ्तार काफी तेज थी। पुल के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा देख वहां से गुजर रहे लोगों ने अपने वाहनों से राहत अभियान शुरू किया। अस्पताल ले जाने से पहले दिलजान की मौत हो चुकी थी।

दिलजान के पिता मदन मडार ने बताया कि 2 अप्रैल को दिलजान का नया गाना रिलीज होना था। इसी सिलसिले में एक मीटिंग अटेंड करने वह सोमवार को अपनी महिंदरा केयूडी गाड़ी में सवार होकर अमृतसर गए थे। देर रात लौटते समय यह हादसा हो गया, जिसमें उसकी मौत हो गई।

दिलजान उस समय कार में अकेले ही थे।टीवी कार्यक्रम सुरक्षेत्र में इंडिया और पाकिस्तान के बीच हुए गायकी मुकाबले में दिलजान विजयी रहे थे। इसकी बदौलत उन्हें रातों-रात शोहरत हासिल हुई। उनकी गिनती देश के बेहतरीन गायकों में होती थी। उन्‍होंने कई बेहतरीन गीत गाए हैं।

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.