मुन्ना बदनाम हुआ डार्लिंग तेरे लिए , नहीं सुना तो अब सुन लीजिये और हो जाइये मगन

Dabangg 3: Munna Badnaam Hua | Salman Khan,Sonakshi S,Saiee M| Badshah,Kamaal K,Mamta S |Sajid Wajid

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म दबंग 3 का नया गाना ‘मुन्ना बदनाम हुआ’ सोमवार को रिलीज कर दिया गया है. कंपोजर्स ने गाने के म्यूजिक में बुनियादी बदलाव करते हुए इसे लगभग उसी ट्रैक पर लाने की कोशिश की है जिस पर साल 2010 में आई फिल्म दबंग के गाने ‘मुन्नी बदनाम हुई’ को रखा गया था.

4 मिनट 6 सेकंड के इस गाने का फुल ऑडियो रिलीज कर दिया गया है, हालांकि गाने का वीडियो मेकर्स ने अभी जारी नहीं किया है. गाने को आवाज दी है ममता शर्मा, कमाल खान और बादशाह ने और इसे लिखा है दानिश शबरी ने. गाने को संगीत दिया है साजिद वाजिद ने और इसमें बादशाह का रैप मसाले का फुल तड़का लगा रहा है.

साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म दबंग में शामिल किए गए आइटम नंबर ‘मुन्नी बदनाम हुई’ में भी ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी आवाज दी थी और दबंग 3 के इस गाने में भी फीमेल वॉइस ममता शर्मा की ही है. मुन्नी बदनाम हुई उस वक्त बहुत बड़ा हिट हुआ था और अब तकरीबन 9 साल बाद मेकर्स मुन्ना बदनाम हुआ लेकर आए हैं जो कि एक जबरदस्त पार्टी नंबर साबित हो सकता है.

गाने को रिलीज किए जाने के चंद घंटों के भीतर ही यूट्यूब पर इसे लाखों बार सुना जा चुका है. गाने का ऑडियो ऐसा है कि इसने फैन्स के दिलों में इसके वीडियो को लेकर एक्साइटमेंट डबल कर दिया है. देखना होगा कि क्या मेकर्स गाने का वीडियो फिल्म से पहले रिलीज करते हैं या इसे दर्शकों के लिए एक सरप्राइज के तौर पर सेव करके रखते हैं.

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.