Entertainment

परिवार करवाना चाहता था टीवी के ‘महादेव’ से प्रियंका चोपड़ा की शादी,लेकिन फिर बनी निक जोनस की दुल्हनिया

क्या आप जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा का परिवार उनकी शादी किसी और अभिनेता से करवाना चाहता था। इस बारे में खुलासा खुद प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

प्रियंका से जुड़े कई दिलचस्प किस्से भी सामने आते रहते हैं। हाल ही में एक किस्सा जो काफी सुर्खियों में है वो है उनकी शादी से जुड़ा किस्सा।प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में हॉलीवुड स्टार निक जोनस के साथ शादी कर ली थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा का परिवार उनकी शादी किसी और अभिनेता से करवाना चाहता था। इस बारे में खुलासा खुद प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। प्रियंका ने बताया था कि उनके परिवार वाले चाहते थे कि अभिनेत्री की शादी टीवी अभिनेता मोहित रैना संग हो जाए।

दरअसल जूम टीवी को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने इस बारे में खुलासा किया था। प्रियंका चोपड़ा ने इस इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनकी आंटी चाहती थीं कि प्रियंका की शादी ‘देवों के देव महादेव’ में भगवान शिव का किरदार निभाने वाले अभिनेता मोहित रैना से हो जाए। प्रियंका ने ये भी बताया कि उनके परिवार को लगता था कि लड़का अच्छा है, सच्चा है, यंग है और एक शानदार एक्टर भी है। जो प्रियंका चोपड़ा के लिए बेस्ट होगा।

बाद में इस बारे में मोहित रैना से भी बात की गई, तो मोहित ये बात सुनकर काफी खुश हो गए। मोहित ने इस बात पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, ‘प्रियंका एक सुपरस्टार हैं और मैं एक टीवी एक्टर। इस जिंदगी में तो नहीं, लेकिन दूसरी जिंदगी में जरूर मिलेंगे।’ अगर प्रियंका अपनी आंटी की बात मान लेती तो देसी गर्ल अपने देश में ही रहतीं।

हालांकि प्रियंका ने साल 2018 में निक जोनस संग शादी कर ली थी। ये शादी उदयपुर के उमेद भवन पैलेस से हुई थी। शादी हिंदू रीति- रिवाज और क्रिश्चियन रीति- रिवाज दोनों तरीकों से हुई थी। शादी की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। इन दिनों प्रियंका पति निक जोनस के साथ यूएसए में ही रहती हैं। दोनों की जोड़ी को भी खूब पसंद किया जाता है।

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.