Categories: Entertainment

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में सोक की लहर,मशहूर निर्देशक के घर में हुई CORONA से मौत, अंतिम क्षण में कोई भी नहीं था साथ

भारतीय मूल की ब्रितानी फिल्मकार गुरिंदर चड्ढा (Gurinder Chadha) की बुआ का कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन हो गया है. निर्देशक ने बताया कि उनकी बुआ का ब्रिटेन के एक अस्पताल में रविवार को निधन हुआ.

गुरिंदर ने बुआ से साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘हमने आज अपनी प्रिय बुआजी को अलविदा कहा. उनका कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया. वह मेरे पिताजी की छोटी बहन थीं.”

उन्होंने लिखा, ‘‘उन्होंने (बुआ ने) भारत का बंटवारा देखा था लेकिन हमारे और उनके पूरे परिवार के लिए यह दु:ख की बात है कि उनके अंतिम क्षणों में कोई उनके साथ नहीं रह सका.” ‘बेंड इट लाइक बेकहम’ की निर्देशक ने अस्पताल की उन दो नर्सों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उनकी बुआ के अंतिम समय में उनका हाथ पकड़ा और उनके बच्चों से वीडियो कॉल की जिन्होंने उनके अंतिम सांस लेने के दौरान अरदास की.

गुरिंदर ने लिखा, ‘‘ईश्वर नायक बनीं उन नर्स पर कृपा बनाए रखे जिन्होंने मेरी प्यारी बुआ के निधन को करूणामय बनाया.” बता दें कि उनकी ज्यादातर फिल्में इंग्लैंड में रह रहे भारतीयों पर आधारित होती हैं. गुरिंदर चड्ढा की मुख्य फिल्मों में ‘भाजी ऑन द बीच’, ‘बेंड इट लाइक बेकहम’, ‘ब्राइड एंड प्रेज्यूडियस’ और ‘द मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसेस’ हैं.

One News 18

Recent Posts

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…

2 weeks ago

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

1 month ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 months ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

4 months ago

This website uses cookies.