malaika arora father
मलाइका अरोड़ा के पिता का निधन हो गया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री के पिता ने आत्महत्या की है। दुख की इस खड़ी में मलाइका के एक्स हसबैंड और एक्टर अरबाज खान मलाइका के मायके पहुंचे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक अभिनेत्री-मॉडल मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूदकर आत्महत्या की। मुंबई पुलिस ने बयान में कहा है कि पुलिस टीम मौके पर मौजूद है।
बताया जा रहा है कि मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बांद्रा स्थित अपने घर की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना आज बुधवार सुबह 9 बजे के करीब की बताई जा रही है। वहीं, इस खबर के बाद मलाइका अरोड़ा पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो गई है। फिलहाल एक्ट्रेक के पिता के शव को बाबा अस्पताल में रखा गया है।
एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा के इस मुश्किल वक्त में अरबाज खान साथ खड़े नजर आए हैं। वे तुरंत मलाइका के मायके पहुंचे। उन्हें मलाइका की मां के घर के बाहर देखा जा सकता है। एक्टर के अलावा पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है। फिलहाल अभिनेत्री के पिता की आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।
पूरे परिवार के साथ अरबाज खान भी बिल्डिंग के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं। मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जब अनिल अरोड़ा ने बांद्रा स्थित अपनी बिल्डिंग की छत से कूदकर आत्महत्या की, उस वक्त मलाइका पुणे में थीं। घटना की जानकारी मिलते ही एक्ट्रेस पुणे से मुंबई के लिए रवाना हुई हैं।
अनिल अरोड़ा पंजाबी हिंदू परिवार से थे। उनका परिवार बॉर्डर पर बसे फाजिल्का जिले का रहने वाला था। अनिल अरोड़ा ने भारतीय मर्चेंट नेवी में नौकरी की। अनिल अरोड़ा ने जॉयस पोलीकार्प से शादी की थी, जो मलयाली क्रिश्चियन परिवार से आती हैं। कपल के दो बच्चन-मलाइका और अमृता हैं। मलाइका जब 11 वर्ष की थीं तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था।
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.