Entertainment

नहीं रहे मशहूर संगीतकार नदीम-श्रवण के श्रवण राठौड़,कोरोना वायरस ने ले ली जान

मशहूर संगीतकार श्रवण राठौड़ का आज रात कोरोना के कारण निधन हो गया. 90 के दशक में अपनी मधुर संगीत से लोगों को दीवाना बनाने वाले श्रवण ने अपने जोड़ीदार नदीम सैफी के साथ मिलकर कई मशहूर धुनें दी थीं.

उन्हें इलाज के लिए मुंबई के माहिम स्थित एस.एल. रहेजा अस्पताल में दाखिल कराया गया था जहां उनकी हालत काफी चिंताजनक बनी हुई थी.

66 वर्षीय श्रवण के निधन की खबर उनके पूर्व संगीतकार जोड़ी नदीम सैफी ने दी. नदीम ने बॉम्बे टाइम्स से बताया, ‘मेरा शानू नहीं रहा. हमने अपनी जिंदगी लगभग साथ गुजारी. हमने बुलंदियों और गर्दिश को साथ-साथ देखा. हमने कभी एक दूसरे से संपर्क नहीं तोड़ा. दूरियों ने हमारे रिश्तों पर कोई असर नहीं डाला. सालों तक मेरा दोस्त, मेरा पार्टनर रहे श्रवण ने मेरा साथ छोड़ दिया है. मेरे जीवन में एक शून्य बन गया है.’

नदीम-श्रवण की जोड़ी 90 के दशक में बेहद मशहूर जोड़ी थी. इस जोड़ी ने ‘आशिकी’ (1990), ‘साजन’ (1991), शाहरुख खान की ‘परदेस’ और आमिर खान की ‘राजा हिंदुस्तानी’ फिल्मों में ब्लॉकबस्टर म्यूजिक दिया था. 2000 में अलग होने के बाद ये जोड़ी 2009 में डेविड धवन की ‘डू नॉट डिस्टर्ब’ के लिए संगीत दिया था.

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.