ipl matches in punjab
rates doubled up in punjab of cable tv

भारत में इस समय दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल का आयोजन हो रहा है,पर पंजाब में अचानक ही स्टार नेटवर्क ने अपने चैनेलों की कीमतें बढ़ा दी हैं। जिस कारण अब यह चैनल केबल पर नहीं आ रहे हैं। चैनल की कीमतें बढ़ाए जाने के कारण करोड़ों लोग आईपीएल के मैचों का लुत्फ नहीं उठा पा रहे हैं। इसे लेकर पंजाब कांग्रेस यूथ सेक्रेटरी अंगद दत्ता ने हाईकोर्ट का रूख किया है।

चैनल की कीमतें 100 फीसदी बढ़ाई गई

अंगद दत्ता जो की युथ कांग्रेस के लीडर है और साथ ही केबल बिज़नेस में भी है , उनका कहना है कि आईपीएल सीजन के दौरान स्टार नेटवर्क ने अपने चैनल को पंजाब में गोल्ड प्लस पैक ( फास्टवे केबल )से हटा दिया। 1 मई से स्टार के चैनल पंजाब में ( फास्टवे केबल ) बंद हो गए हैं। इन्हें देखने के लिए अब आम लोगों को अधिक पैसे खर्च करने पड़ेंगे क्योंकि यह अब हाई प्लान में आएंगे ,जोकि बेहद चिंताजनक बात है।

उन्होंने कहा कि स्टार नेटवर्क ने आईपीएल सीजन के दौरान अपने चैनल बुक की कीमत लगभग 100 फीसदी तक बढ़ा दी है,जहां पहले ₹57 देने पड़ते थे और अब सीधे ₹110 + GST कर दी गई है। यह वही समय है जब करोड़ों दर्शक खेल और मनोरंजन के लिए इन चैनलों पर निर्भर रहते हैं। हम इस मामले पर TRAI को हस्तक्षेप करने की अपील करते हैं।

दोहरे मापदंड अपना रहे ब्रॉडकास्टर्स ?

आगे अंगद दत्ता कहते है कि केबल टीवी पर Star Sports 1 HD जैसे चैनल की कीमत ₹19 + GST है, फिर भी दर्शकों को विज्ञापन देखने के लिए मजबूर किया जाता है। वहीं OTT प्लेटफॉर्म्स पर यही कंटेंट बिना विज्ञापन के, 20+ ऐप्स के साथ केवल ₹399/माह में उपलब्ध है।अब अगर कोई ग्राहक स्टार के सभी चैनल केबल टीवी पर देखना चाहता है, तो उसे ₹450/माह तक का भुगतान करना होगा।

हाईकोर्ट का रूख करेगी पंजाब यूथ कांग्रेस !

यह केवल एक प्रयास है जिससे स्थानीय केबल ऑपरेटरों को कमजोर किया जा सके, उपभोक्ताओं की पसंद को सीमित किया जाए और पूरी तरह कंटेंट वितरण पर OTT का एकाधिकार हो सके। पंजाब यूथ कांग्रेस हाईकोर्ट में इस अन्यायपूर्ण वृद्धि के खिलाफ याचिका दायर करेगी, और सभी हितधारकों से अनुरोध करती है कि वे इस मूल्य शोषण के खिलाफ एकजुट हों।