Featured

ब्लास्ट से हिली दिल्ली,इजरायली दूतावास के पास IED धमाका, कई कारों के शीशे टूटे, NIA मौके पर पहुंची

दिल्ली में इजरायल के दूतावास के पास धमाका हुआ है. ब्लास्ट में 4 से 5 कारों को नुकसान पहुंचा है. घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. स्पेशल सेल की टीम मौके पर पहुंच गई है.

पुलिस का कहना है कि धमाके के बारे में किए गए फोन कॉल में इजराइल मेंशन नहीं है. वहीं धमाका दूतावास के पास एक बंगले में हुआ है. अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है. हालांकि धमाके की सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंच गई हैं. दिल्ली पुलिस का मानना है ये लो इंटेंसिटी का ब्लास्ट है. किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है. तीन गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है. पुलिस इसे शरारती तत्वों की करतूत बता रही है.

दमकल विभाग का कहना है कि चार से पांच गाड़ियों के शीशे टूटे हैं. धमाका दूतावास के पास ही 6 नंबर बंगले में हुआ है. जानकारी के मुताबिक धमाके को लेकर दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम जांच में जुट गई है. इसके बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है. आपको बता दें कि पिछले साल दिसंबर के महीने में खुफिया एजेंसियों ने भारत में रहने वाले इजरायली नागरिकों और चबद हाउस (Chabad House) पर हमले का अलर्ट जारी किया था.

गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्‍टर मार्च के दौरान हुई हिंसा के बावजूद कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करने वाले किसान सिंघु बॉर्डर पर डटे हैं. किसानों के प्रदर्शन स्‍थल पर शुक्रवार को एक बार फिर से हंगामा हो गया. खुद को स्‍थानीय निवासी बताने वाले लोगों का एक गुट वहां पहुंचा और धरना समाप्‍त कर रास्‍ता खोलने की मांग करने लगे.

ये लोग ‘सिंघु बॉर्डर खाली करो’ के नारे लगाने लगे. इससे वहां के हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को अनियंत्रित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले तक दागने पड़े. जानकारी के मुताबिक, इस अफरातफरी के बीच प्रदर्शनकारी की तलवार से अलीपुर के SHO प्रदीप पालीवाल घायल हो गए.

सिंघु बॉर्डर पर पुलिस ने कथित तौर पर स्थानीय होने का दावा करने वालों और किसानों पर बल प्रयोग किया. स्थानीय होने का दावा करने वाले लोग विरोध स्थल खाली करने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान किसानों से उनकी झड़प हो गई. बताया जाता है कि प्रदर्शनकारियों की ओर से पहले पत्‍थरबाजी शुरू कर दी गई थी. इसके बाद पुलिस को भी सख्‍ती करनी पड़ी.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.