Punjab

जालंधर के बस्ती बावा खेल में नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) और दिल्ली पुलिस की संयुक्त रेड

शुक्रवार सुबह दिल्ली पुलिस और एनआईए की संयुक्त टीम ने जालंधर के बस्ती बावा खेल में छापेमारी की। बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने लाल किले पर झंडा लगाया था, उनमें से एक युवक जालंधर के बस्ती बावा खेल का रहने वाला था। दिल्ली पुलिस ने जालंधर पुलिस से संपर्क किया और इसके बाद छापामारी की गई। हालांकि इस दौरान आरोपित युवक फरार निकला। उसके घर पर ताला लगा मिला।

26 जनवरी के दिन दिल्ली में लाल किला हिंसा से जुड़ा एक आरोपित जालंधर का निकला है। लाल किले के अंदर और उसके आसापास देश को शर्मसार करने हिंसा के संबंध में नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) और दिल्ली पुलिस ने जालंधर में छापामारी की है। दोनों को उस युवक की तलाश है जो हिंसा और लाल किले पर धार्मिक झंडा फहराने में वांछित है। 

एसीपी बेस्ट पलविंदर सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने सुबह छापेमारी की थी। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें यह नहीं बताया कि आरोपित व्यक्ति ने वहां पर क्या किया और ना ही अभी तक कुछ और जानकारी दी है। दिल्ली पुलिस ने एक घर में छापेमारी की लेकिन वहां पर ताले लगे हुए थे। इस दौरान उनकी टीम भी साथ थी। फिलहाल वह इस बारे में और इससे ज्यादा नहीं बता पाएंगे। उनका कहना था कि दिल्ली पुलिस ने सारा मामला गुप्त रखा। दिल्ली पुलिस की सात सदस्यीय टीम ने छापामारी की कार्रवाई की है।

गणतंत्र दिवस पर किसानों की ओर से दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकाली गई थी। इसी बीच भीड़ लालकिले में घुस गई थी। उन्होंने वहां तोड़फोड़ करने के साथ-साथ धार्मिक झंडा भी फहराया था। बाद में लाल किले पर हुई हिंसा मामले में पंजाबी कलाकार दीप सिद्धू सहित कई लोगों को नामजद किया गया। सिद्धू के खिलाफ भी गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है।

One News 18

Recent Posts

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…

2 weeks ago

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

1 month ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 months ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

4 months ago

This website uses cookies.