Punjab

तेज रफ्तार ट्रक ने ले ली होनहार एथलीट की जान, दैनिक जागरण कर्मी बुद्धि प्रकाश की दर्दनाक मौत

दैनिक जागरण जालंधर के पीएसएम विभाग में कार्यरत बुद्धि प्रकाश को सोमवार शाम ट्रांसपोर्ट नगर के पास सर्विसलेन पर तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। सरब मल्टीप्लेक्स के बाहर हुई घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के अनुसार मौके पर एक रिक्शे पर गलत ढंग के सरिया रखा हुआ था।

बुद्धि प्रकाश उस सरिए से टकराए और और सड़क के दूसरी तरफ गिरने लगे। तभी वहां से निकल रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। लोग तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर गए पर तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया था। उधर, लोगों ने मौके पर ही ट्रक चालक को भी पकड़ लिया। थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार करके ट्रक कब्जे में ले लिया है।

देर रात तक पुलिस आरोपित ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में नजर आया कि एक रिक्शे पर लगे सरिए की वजह से दुर्घटना हुई है।

लाडोवाली रोड पर रहने वाला 24 वर्षीय बुद्धि प्रकाश एक बेहतरीन एथलीट थे। कुथ दिनों पहले नेपाल में हुई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करके पदक हासिल किया था। दैनिक जागरण की होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में भी उसका प्रदर्शन बेहतरीन रहता था। थाना प्रभारी ने बताया कि बुद्धि प्रकाश के चाचा के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 days ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.