Categories: FeaturedWorld

BIG BREAKING : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कोरोना पॉजिटिव, पत्नी मेलानिया भी चपेट में

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं. उनकी पत्नी और अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप को भी कोरोना वायरस हुआ है.

कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका से अब बड़ी खबर सामने आई है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी अब इसकी चपेट में आ गए हैं. शुक्रवार सुबह डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वह और उनकी पत्नी मेलानिया कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं. टेस्ट रिजल्ट आने के बाद दोनों को ही क्वारनटीन कर दिया गया है.

आपको बता दें कि व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप की निजी सलाहकार होप हिक्स भी शुक्रवार को ही कोरोना की चपेट में आई थीं. इसी के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर लिखा था कि होप हिक्स के कोरोना की चपेट में आने के बाद अब मैंने और मेलानिया ने भी टेस्ट करवाया है. 

अब अगले 14 दिनों तक डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया को क्वारनटीन ही रहना होगा, अगले एक हफ्ते के बाद उनका फिर से कोरोना टेस्ट किया जाएगा.

डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने जिस तरह के कोरोना वायरस को हैंडल किया, उसकी अमेरिका में काफी आलोचना की जा रही है. खुद डोनाल्ड ट्रंप ने लंबे वक्त तक मास्क नहीं पहना था, जिसकी काफी आलोचना हुई थी. हालांकि, लंबे वक्त के बाद उन्होंने कहीं जगह मास्क पहना.

बीते दिन ही डोनाल्ड ट्रंप और जो बिडेन के बीच पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई थी, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना के लिए चीन को जिम्मेदार बताया था. साथ ही जो बिडेन का मास्क पहनने पर मज़ाक उड़ाया था, जिसपर जो बिडेन ने अमेरिकी राष्ट्रपति पर पलटवार किया था.

अमेरिका इस वक्त कोरोना से प्रभावित देशों की लिस्ट में नंबर एक पर है, जहां 75 लाख से अधिक कोरोना के मामले हैं जबकि दो लाख से अधिक की मौत हो गई है. 

ALSO,WATCH

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

3 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

3 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

4 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.