बर्ड फ्लू के खतरे के बीच अब झाबुआ के विश्व प्रसिद्ध कड़कनाथ मुर्गे को अब आइसोलेशन मे रखा जा रहा है. साथ ही कड़कनाथ मुर्गे की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए उनको विटामिन्स और हल्दी का इम्युनिटी बूस्टर डोज दिया जा रहा है
झाबुआ के कड़कनाथ मुर्गे को बर्ड फ्लू से बचाव के लिए आइशोलेशन में रखा जा रहा है. झाबुआ के कृषि अनुसंधान कड़कनाथ सेंटर में कड़कनाथ आइसोलेशन में रखे जा रहे हैं.सरकारी एडवायजरी के चलते अभी कोई भी बर्ड बाहर से नहीं लाई जा रही है और न ही बाहरी लोगों की सेंटर तक इंट्री हो रही है.
कड़कनाथ सेंटर (केवीके) के प्रमुख डॉक्टर आईएस तोमर ने बताया कि एडवायजरी के बाद हम अलर्ट पर हैं. कड़कनाथ को इम्युनिटी बूस्टर डोज के रूप मे हल्दी के अलावा विटामिन्स सी, डी और ई लिक्विड तरीके से दी जा रही है ताकि बर्ड फ्लू जैसे खतरों से निपटने में दिक्कत ना आए. हालांकि कड़कनाथ मुर्गे मेंं दिक्कत की उम्मीद नहीं है लेकिन हम एहतियात बरत रहे हैं.
जयपुर, इंदौर और कसरावद में कुछ पक्षियों की मौत हुई है जिससे सरकार को बर्ड फ्लू की आशंका है इसलिऐ पूरे देश में एडवायजरी जारी की गयी है. इसी के चलते झाबुआ के विश्व प्रसिद्ध कड़कनाथ मुर्गे को सुरक्षित करने के लिए कवायद की जा रही है. कड़कनाथ को इम्युुनिटी बूस्टर डोज दिया जा रहा है.
कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…
जालंधर में अवतार नगर रोड पर स्तिथ एक फैक्ट्री जिसके मालिक का नाम कण्व खन्ना…
हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…
This website uses cookies.