Categories: FeaturedPunjabVideo

CAPTAIN AMARINDER SINGH हुए जनता से रूबरू , देखे पूरी VIDEO

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य के बॉर्डर को सख्ती से सील रखे जाने का आदेश दिया है। उन्‍होंने कहा कि किसी भी अन्य राज्य से बसों को पंजाब में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। सिर्फ दूसरे राज्यों के नागरिकों को वापस लेने के लिए आने वाली या पंजाबियों को वापस लाने वाली बसें ही उपयुक्त दस्तावेजों की जांच के बाद राज्य में प्रवेश कर पाएंगी। उन्होंने जिलों को भी सील करने को कहा है।

मुख्यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर ने कहा है कि दूसरे राज्यों से पंजाब के विभिन्न गांव में आ रहे लोगों को अब उनके गांव में निर्धारित भवनों में ही क्वारंटाइन किया जाएगा चाहे उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आए या नेगेटिव। यह फैसला पिछले कुछ दिनों में पंजाब पहुंचे लोगों के कारण कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से वृद्धि होने पर डिप्टी कमिश्नरों ने चिंता जताने पर लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरे राज्यों से आने वालों को 21 दिन तक सरकारी क्वारंटाइन में रखा जाएगा। टेस्ट के बाद पॉजिटिव और नेगेटिव पाए जाने वाले लोगों को अलग-अलग भवनों में रखा जाएगा। गांव में ऐसे भवनों की पहचान के लिए मुख्यमंत्री ने डिप्टी कमिश्नरों को गांव के सरपंचों और पंचायतों के साथ मिलकर काम करने के आदेश दिए हैैं।

online delivery in jalandhar
One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.