chinese sainik caught
लद्दाख में एक चीनी सैनिक को भारतीय फौज ने दबोच लिया है. ये चीनी सैनिक भारत की सीमा में घूम रहा था. इस सैनिक को चुसुल सेक्टर में गुरुंग घाटी के पास पकड़ा गया है. ये सैनिक भारत की सीमा में पाया गया है. पूछताछ के दौरान इस चीनी सैनिक ने बताया कि वो रास्ता भटक कर आ गया था.
भारतीय सैनिक इस चीनी जवान से पूछताछ कर रहे हैं. पूछताछ से संतुष्ट होने के बाद ही इस सैनिक को चीनी अधिकारियों को सौंपा जाएगा.
LAC के दोनों ओर भारत और चीन के सैनिक पिछले साल से ही तैनात हैं. अब पीएलए सैनिक के साथ स्थापित मानदंडों के अंतर्गत व्यवहार किया जा रहा है. सेना इस बात की जांच कर रही है कि इस चीनी सैनिक ने किन हालातों में सीमा पार की है.
रिपोर्ट के मुताबिक 8 जनवरी को लद्दाख में LAC के भारतीय सीमा के अंदर चीन के एक सैनिक को पकड़ा गया. चीनी सैनिक को पैंगोंग झील के दक्षिण छोर से पकड़ा गया है. चीनी सैनिक के बयान पर यकीन करें तो ये सैनिक रास्ता भटक कर भारत की सीमा में प्रवेश कर गया था. तभी वहां तैनात भारतीय सैनिकों ने इसे पकड़ लिया.
रिपोर्ट के मुताबिक अगर भारतीय सेना की जांच में चीनी सैनिक का दावा सही साबित हुआ तो सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे वापस कर दिया जाएगा.
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.