दिल्ली में कोरोना वायरस की रफ्तार बढ़ती जा रही है | अब दिल्ली में कोरोना के पॉजिटिव मरीजों को संस्थागत क्वारनटीन किया जाएगा | दिल्ली के उपराज्यपाल ने कोरोना पॉजिटिव मरीजों के होम क्वारनटीन पर रोक लगाते हुए संस्थागत क्वारनटीन करने को मंजूरी दी है |
वहीं एलजी के आदेश पर दिल्ली सरकार का कहना है कि होम आइसोलेशन की पहल कोरोना के खिलाफ चल रही निर्णायक लड़ाई में सबसे सफल रही है. हमने हजारों ऐसे कोरोना मरीजों का उपचार किया है जिनमें संक्रण के लक्षण नहीं थे, या कम थे.
दिल्ली सरकार का कहना है कि हम ऐसे मरीजों की हर दिन देखभाल कर रहे थे और काउंसलिंग कर रहे थे. होम आइसोलेशन प्रोटोकॉल का पालन कड़ाई से हो रहा था, जैसा कि आईसीएमआर ने निर्देशित किया था.
दिल्ली सरकार ने यह भी कहा है कि होम आइसोलेशन ने ऐसे मरीजों को भी सामने आने में मदद की जिनमें कोरोना के हल्के लक्षण थे, उन्होंने टेस्ट कराया. उन्हें लगा कि जबरन उन्हें अस्पताल या क्वारनटीन सेंटर में नहीं भेजा जाएगा. एलजी के आदेशों पर दिल्ली सरकार ने असहमति जताई है.
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.