corona virus update
वहीं, अमेरिका में कोरोना मामलों की संख्या 40 लाख को पार कर चुकी है और करीब 1.5 लाख लोगों की मौत हो चुकी है. दुनिया भर के आंकड़ों की बात करें तो अभी तक 1.54 करोड़ कोरोना मामले सामने आ चुके हैं और 6.32 लाख लोग इस वायरस से जान गंवा चुके हैं.
पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना के रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए हैं. यहां गुरुवार को 49310 नए केस सामने आए हैं. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना मरीज कभी नहीं आए. साथ ही पिछले 24 घंटों में देश में 740 लोगों की मौत हो चुकी है. भारत में कुल कोरोना मामले बढ़कर 12,87,945 हो चुके हैं. वहीं, 8,17,209 लोग इस बीमारी से ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं. यहां महामारी से मौत का आंकड़ा 30601 पहुंच चुका है.
JALANDHAR
वीरवार न्यू जवाहर नगर में रहने वाली डॉक्टर की 80 वर्षीय माता की कोरोना से लुधियाना में मौत हो गई। इसी तरह 52 लोग कोरोना की चपेट में आए। राहत की बात यह रही कि 61 मरीजों को स्वास्थ्य केन्द्रों से छुट्टी देकर घर में आइसोलेशन के लिए भेजा गया है। जिले में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 1836 तथा मरने वालों की 37 हो गई है।
सेहत विभाग के अनुसार न्यू जवाहर नगर में रहने वाली डॉक्टर की 80 साल की मां को सांस लेने में दिक्कत तथा निमोनिया होने की वजह से लुधियाना के एसपीएस अस्पताल में 17 जुलाई को दाखिल किया गया था। वहां टेस्ट करवाने के बाद उन्हें कोरोना होने की पुष्टि हुई। बुधवार रात को उनकी मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार लुधियाना में ही कर दिया गया है।
वहीं छोटी बारादरी में रहने वाले ज्वैलर के पिता व कोरोना पॉजिटिव आए एसीपी का ड्राइवर भी संक्रमित पाया गया है। कोरोना ने एक फिर निजात्म नगर में दस्तक दी है। शास्त्री मार्केट में अलॉय व्हील का शोरूम चलाने वाले के परिवार के चार सदस्य कोरोना की चपेट में आ गए।
सेहत विभाग के नोडल अफसर डॉ. टीपी सिंह ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने कहा कि लुधियाना में हुई मौत की जानकारी मिली है परंतु अधिकारिक तौर पर विभाग को लुधियाना से सूचना नहीं आई है। 935 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज फरीदकोट भेजे गए। वहीं, 823 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.