दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शकरपुर इलाके में एनकाउंटर के दौरान पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आतंकियों में से दो पंजाब और तीन कश्मीर के रहने वाले हैं. बताया जा रहा है कि ये सभी इस्लामिक और खालिस्तानी संगठन से जुड़े हुए हैं. लंबे वक्त से इनको लेकर ऑपरेशन चल रहा था. पुलिस थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी.
सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए पांच में से दो आतंकी पंजाब के हैं. यह सभी तरनतारन में शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह संधू की हत्या में शामिल थे. बलविंदर सिंह ने पंजाब में आतंकवाद के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी थी. उनकी हत्या पिछले दिनों पंजाब के तरनतारन जिले में की गई थी. फिलहाल, आतंकियों को गिरफ्तार करके पुलिस ने उनसे पूछताछ कर रही है.
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले गुरजीत सिंह और सुखदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के रहने वाले अयूब पठान, शब्बीर और रियाज को पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है. इन लोगों का इस्तेमाल पाकिस्तान खुफिया एजेंसी भारत में आतंकवाद और ड्रग की तस्करी के लिए करता था.
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.