Categories: FeaturedIndia

दिल्ली में 9 स्टेडियम को अस्थाई जेल बनाने की तैयारी में पुलिस, मांगी इजाजत

बड़ी संख्या में किसान दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं और वापस जाने से इनकार कर रहे हैं. ऐसे में दिल्ली पुलिस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है और अस्थाई जेल बनाने की इजाजत मांगी है.

पंजाब से चले किसानों का काफिला अब राजधानी दिल्ली के पास पहुंच गया है. तमाम रुकावटों को दूर करते हुए किसान आखिरकार दिल्ली के करीब पहुंच गए हैं. ऐसे में अब दिल्ली पुलिस ने अपनी तैयारी बढ़ा दी है. राजधानी में पुलिस स्टेडियम को अस्थाई जेल बनाने की तैयारी में है, इसके लिए सरकार से इजाजत मांगी गई है. 


दिल्ली पुलिस ने राज्य सरकार से शहर के नौ स्टेडियम को अस्थाई जेल में तब्दील करने की इजाजत मांगी है. अगर दिल्ली में प्रदर्शन बढ़ता है तो किसानों को इन स्थानों पर लाया जा सकता है. 

आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा का कहना है कि राज्य सरकार को दिल्ली पुलिस की अस्थाई जेल बनाने की अपील को ठुकरा देना चाहिए. किसान अपने हक की बात कर रहे हैं वो कोई आतंकी नहीं हैं.

आपको बता दें कि पंजाब से चले किसान हरियाणा के रास्ते दिल्ली आ रहे हैं. देर रात तक किसान पानीपत तक पहुंचे थे, अब दिल्ली बॉर्डर के कुछ ही करीब हैं. शुक्रवार सुबह पुलिस और किसानों के बीच सिंधु बॉर्डर पर बहस हुई, पुलिस ने किसानों को वापस जाने को कहा. 

लेकिन किसानों ने वापस जाने से इनकार कर दिया है और दिल्ली में रामलीला मैदान-जंतर मंतर जाने पर अड़ गए हैं. दूसरी ओर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कह दिया है कि सरकार ने किसानों को तीन दिसंबर को बातचीत के लिए बुलाया है. हालांकि, किसानों का कहना है कि वो अब सीधे पीएम नरेंद्र मोदी से बात करेंग

किसानों के प्रदर्शन के कारण बॉर्डर पर जाम की स्थिति है और हर वाहन की तलाशी ली जा रही है. पुलिस को डर है कि किसान वाहनों में छोटे-छोटे ग्रुप बनाकर आ सकते हैं. यही कारण है कि पुलिस सख्ती बरत रही है. इसके अलावा कुछ मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट को बंद कर दिया गया है.

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.