पंजाब में कोराना वायरस से COVID-19 से एक और मरीज की मौत हो गई है। स्वर्ण मंदिर साहिब के पूर्व हुजूरी रागी निर्मल सिंह का निधन हो गया है। वह पद्मश्री से सम्मानित थे। 62 साल के निर्मल सिंह को बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था और उनका इलाज किया जा रहा था। उन्होने वीरवार सुबह दम तोड़ दिया।
इसके साथ ही पंजाब और चंडीगढ़ में कोरोना से मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। एक केस लुधियाना, एक अमृतसर और तीन मोहाली से रिपोर्ट हुए। इनमें श्री हरिमंदिर साहिब के 62 वर्षीय पूर्व हुजूरी रागी भी शामिल थे। वह कुछ माह पहले इंग्लैंड से लौटे थे। उन्हें अमृतसर स्थित गुरुनानक देव अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। उनके परिवार और दो ड्राइवरों को क्वारंटाइन कर दिया गया है।
इंग्लैंड से लौटने के बाद हुजूरी रागी ने चंडीगढ़ व दिल्ली में धार्मिक समागम भी किए थे, जिसमें हजारों लोग शामिल थे। उनके घर को जाने वाली गली को सील कर दिया है। साथ ही उनकी ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। सिविल सर्जन डॉ. प्रभदीप कौर जौहल के अनुसार हुजूरी रागी को खांसी व जुकाम की शिकायत थी। उन्हें 30 मार्च को सांस की तकलीफ होने पर सरकारी मेडिकल कॉलेज गुरुनानक देव अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में लाया गया था। पंजाब में पॉजिटिव मामलों की संख्या 46 पहुंच गई है। अब तक 1260 संदिग्ध मामलों में से 1149 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 65 की रिपोर्ट का इंतजार है। अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक मरीज ठीक हुआ है। 41 केस एक्टिव हैं।
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.