Categories: FeaturedIndia

अपनी ही बेटी की हत्या कर शव 80 किमी दूर नहर में बहा दिया , दिल्ली का पूरा परिवार गिरफ्तार

शीतल चौधरी को पड़ोस में रहने वाले अंकित भाटी से प्यार हो गया था. शीतल और अंकित ने लगभग तीन साल तक रिश्ते में रहने के बाद पिछले साल अक्टूबर में आर्य समाज मंदिर पहुंचकर चुपके से शादी कर ली थी.

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है, जहां बेटी के लव मैरिज करने से खफा परिजनों ने उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद कार से उसका शव लेकर परिजन 80 किलोमीटर दूर गए और उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की जावा नहर में ठिकाने लगा आए. इस मामले का पर्दाफाश तब हुआ, जब युवती के प्रेमी ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में लिखवाई.

पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी परिजन

पुलिस ने हत्या के आरोप में युवती की मां सुमन, पिता रवीन्द्र, ताऊ संजय, फूफा ओम प्रकाश, फूफा के बेटे परवेश को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि रवीन्द्र चौधरी अपने परिवार के साथ न्यू अशोक नगर में रहते थे. उनकी बेटी शीतल चौधरी को पड़ोस में रहने वाले अंकित भाटी से प्यार हो गया था. शीतल और अंकित ने लगभग तीन साल तक रिश्ते में रहने के बाद पिछले साल अक्टूबर में आर्य समाज मंदिर पहुंचकर चुपके से शादी कर ली थी.

शीतल के शादी कर लेने की भनक परिजनों को जैसे ही लगी, सभी ने उसे समझाने की पूरी कोशिश की. जब वह अपने फैसले पर अड़ी रही, तब खफा परिजनों ने 18 जनवरी की रात गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. युवती की हत्या करने के बाद उसका शव लेकर परिजन उसी रात कार से 80 किलोमीटर दूर गए. अलीगढ़ इलाके में जाकर परिजनों ने शव को जावा नहर में फेंक दिया और वापस अपने घर आ गए.

बताया जाता है कि इसके बाद जब अंकित ने शीतल को कई बार फोन किया, तब उसका फोन स्वीच ऑफ बताता रहा. शीतल से संपर्क न होने की वजह से अंकित ने न्यू अशोक नगर थाने पहुंचकर उसके अपहरण की तहरीर दी. शिकायत मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने शीतल के घर जाकर उसके संबंध में पूछताछ की, तो परिजनों ने उसके अपनी बुआ के घर जाने की जानकारी दी. पुलिस बुआ के घर पहुंची, तो शीतल वहां भी नहीं मिली.

शीतल और अंकित ने अक्टूबर में चुपके से शादी कर ली थी (फाइल फोटो)

कई दिन तक हाथ-पांव मारने के बाद भी खाली हाथ रही पुलिस ने शीतल के परिजनों की कॉल डिटेल निकलवाई तो परिवार शक के घेरे में आ गया. शक के आधार पर जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो शीतल की हत्या का राज खुल गया. दिल्ली पुलिस ने जब अलीगढ़ पुलिस से संपर्क किया, तो यह खुलासा हुआ कि 30 जनवरी के दिन एक लाश मिली थी, जिसकी शिनाख्त नहीं होने पर 2 फरवरी को अंत्येष्टि भी कर दी गई. उसके कपड़े, कुछ सामान और तस्वीर के सहारे दिल्ली पुलिस ने उसकी शिनाख्त शीतल चौधरी के रूप में की.

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.