44 मरीजों का इलाज हो चुका है. इसके अलावा भारत में कोरोना वायरस के कारण 10 लोगों की मौत भी हो चुकी है. वहीं 442 लोगों का इलाज जारी है. भारत में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र और केरल में देखने को मिले हैं. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के अब तक 97 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है. इसके अलावा केरल में 95 लोग कोरोना से संक्रमित हैं. वहीं कोरोना वायरस के कारण आज दो लोगों की मौत हुई. जिससे कोरोना वायरस के कारण देश में मरने वालों की सख्या 10 तक पहुंच चुकी है.
सोमवार को कोरोना वायरस से देश में एक और मौत हो गई है. 55 साल के एक शख्स की पश्चिम बंगाल में मौत हुई है. मरीज को पिछले हफ्ते अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह इटली से लौटा था. इसके अलावा आज हिमाचल प्रदेश में पहली मौत हुई. अमेरिका से लौटे तिब्बत के एक नागरिक की मौत कोरोना वायरस से हुई है. मृतक की उम्र 69 वर्ष थी.
भारत में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए देश में कई राज्यों के जिलों में लॉकडाउन का ऐलान किया गया है. लॉकडाउन के तहत आवश्यक सामानों की आपूर्ति जारी रहेगी. वहीं कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए ट्रेन और फ्लाइट्स सेवाएं सस्पेंड कर दी गई है.
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.