बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के मामले से एनसीबी के अधिकारी समीर वानखेड़े को हटा दिया गया है, सूत्रों के हवाले से ये खबर मिली है. समीर वानखेड़े मुंबई ड्रग्स केस की जांच कर रहे थे. हालांकि समीर वानखेड़े मुंबई एनसीबी के जोनल डायरेक्टर बने रहेंगे.
अब संजय सिंह, आर्यन खान केस की जांच करेंगे. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक के दामाद समीर खान के केस से भी समीर वानखेड़े को हटा दिया गया है.
सूत्रों के मुताबिक, एनसीबी की एक सेंट्रल टीम आर्यन खान केस की जांच करेगी, जिसका नेतृत्व संजय सिंह करेंगे. समीर वानखेड़े अब इस मामले से अलग हो गए हैं.
समीर खान और आर्यन खान के केस से समीर वानखेड़े के हटाए जाने की खबर के बीच महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने ट्वीट किया, ‘समीर वानखेड़े को आर्यन खान समेत 5 मामलों से हटा दिया गया है. 26 मामलों की जांच की जरूरत है. ये तो सिर्फ एक शुरुआत है. सिस्टम को क्लीन करने के लिए बहुत कुछ करने की जरूरत है और हम ये करेंगे.’
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.