दिल्ली से देहरादून जा रही 02017 अप शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में हरिद्वार के निकट कंसरो स्टेशन के पास आग लगी. आग ने कुछ ही देर में भयानक रूप अख्तियार कर लिया.
ट्रेन के सी-5 बोगी की खिड़कियों से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यह दुर्घटना दोपहर 12 बजे के बाद राईवाला और कंसरो रेलखंड पर हुई. दुर्घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है.
ट्रेन में आग लगने की सूचना मिलते ही आनन-फानन में रेलवे अधिकारियों को अलर्ट किया गया. फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद ट्रेन में लगी आग पर काबू पाया.
रेलवे के मुताबिक हादसे के बाद जिस बोगी में आग लगी थी, उसे ट्रेन से काटकर अलग कर दिया गया और ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया.
ट्रेन के गार्ड ने जानकारी दी कि सी-5 कोच के सभी यात्री सुरक्षित हैं. उन्हें आग लगने के फौरन बाद दूसरी बोगियों में शिफ्ट कर दिया गया था. इस कोच में कुल 35 यात्री सवार थे, किसी को भी नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है.
सभी यात्रियों को दूसरी बोगियों में बैठाने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया है. रेलवे के अधिकारी शताब्दी एक्सप्रेस जैसी हाईप्रोफाइल ट्रेन में शॉर्ट-सर्किट से आग लगने के कारणों की जांच में जुट गए हैं.
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.