twitter hacked
ट्विटर पर हैकरों ने बड़ा हमला किया है. दुनिया की कई बड़ी हस्तियों के अकाउंट हैक कर लिए गए. इनमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू जैसे दिग्गज नेता शामिल हैं.
इनके अलावा अरबपति कारोबारी एलन मस्क, जेफ बेजोस और बिल गेट्स समेत दुनिया के कई बड़े कारोबारियों के भी ट्विटर अकाउंट हैक कर लिए गए.हैक किए गए अकाउंट्स पर किए गए पोस्ट में बिटकॉइन में दान मांगा गया. हैक करके फर्जी ट्वीट किए गए कि दान में भेजे गए बिटकॉइन को वो दोगुना लौटाएंगे. पोस्ट किए जाने के चंद मिनट के भीतर ही ये ट्वीट डिलीट हो गए.
हालांकि तब तक कुछ ही देर में हैकरों को सैकड़ों लोगों ने एक लाख डॉलर से अधिक भेज दिए. इस बीच ट्विटर ने कहा है कि ये हमारे लिए चुनौती भरा वक्त है. हमारी टीम इसे दुरुस्त करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है.
इन दिग्गजों के अकाउंट हुए हैक
ट्विटर के सीईओ जैक ने इस पूरे मामले पर कहा कि आज ट्विटर में बहुत ही मुश्किल भरा दिन था, जो हैकिंग हुई उसे हमने रोकने का प्रयास किया. इसके लिए काफी अकाउंट्स को बंद कर दिया गया था. अब अकाउंट फिर शुरू किए जा चुके हैं. ये हैकिंग कैसे हुई और इसके पीछे कौन था, इसकी जांच जारी है.
उदाहरण के तौर पर बिल गेट्स के ट्विटर अकाउंट से लिखा गया कि हर कोई मुझसे कह रहा है कि ये समाज को वापस देने का वक्त है, तो मैं कहना चाहता हूं कि अगले तीस मिनट में जो पेमेंट मुझे भेजी जाएगी मैं उसका दोगुना लौटाऊंगा. आप 1000 डॉलर का बिटकॉइन भेजो, मैं 2000 डॉलर वापस भेजूंगा.
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.