Technology

Amazon ले आया नई miniTV सर्विस, फ्री में देख पाएंगे वेब सीरीज..

पॉप्युलर ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन ने एक नई वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस miniTV को लॉन्च किया है। इसके जरिए यूजर्स वेब सीरीज, कॉमेडी शोज, टेक न्यूज, फूड, फैशन और ब्यूटी समेत ढेरों कॉन्टेंट देख पाएंगे

खास बात यह है कि इस सर्विस के लिए यूजर्स को पैसे नहीं देने है। हालांकि उन्हें विज्ञापन जरूर दिखाए जाएंगे। अमेजन मिनीटीवी कंपनी के शॉपिंग ऐप पर ही उपलब्ध है। अमेजन ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा, ‘मिनीटीवी के लॉन्च के साथ, Amazon.in शॉपिंग ऐप पर अब ग्राहक खरीदारी करने और पेमेंट करने के अलावा मुफ्त इंटरटेनमेंट वीडियो भी देख पाएंगे।’

प्राइम वीडियो से अलग होगा miniTV

फिलहाल नई वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस सिर्फ Android यूजर्स के लिए उपलब्ध है। iOS और मोबाइल वेब वर्जन भी आने वाले महीनों में जारी किए जाएंगे। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि Amazon Prime और MiniTV दोनों ही दो अलग-अलग प्लेटफॉर्म हैं।

अमेजन ने बताया कि मिनीटीवी पूरी तरह से फ्री है और इसके लिए अलग ऐप की आवश्यकता नहीं है। यह कंपनी की शॉपिंग ऐप में ही मौजूद है। वहीं, प्राइम वीडियो के लिए प्राइम सब्सक्रिप्शन की जरूरत होती है, जहां अवॉर्ड विनिंग अमेजन ओरिजिनल, लेटेस्ट फिल्में, टीवी शो को अंग्रेजी और 9 भारतीय भाषाओं में देखा जा सकता है। प्राइम वीडियो को एक्सेस करने के लिए ऐप की जरूरत होती है|

One News 18

Recent Posts

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 days ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

3 weeks ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

3 weeks ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

4 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

4 months ago

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

5 months ago

This website uses cookies.