Travel

सोमवार को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से होगी पहली पूजा..

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ के कपाट छह माह के शीतकालीन अवकाश के बाद सोमवार को सुबह पांच बजे खोल दिए जाएंगे जहां पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से की जाएगी

पिछले वर्ष की तरह इस बार भी कोविड-19 के कारण कपाटोद्घाटन के दौरान श्रद्धालु उपस्थित नहीं रह पाएंगे और तीर्थ पुरोहितों समेत सीमित लोगों की मौजूदगी में ही विधि विधान के साथ कपाट खोलने का समारोह होगा । समारोह के लिए मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा है ।

मंगलवार को खुलेंगे बदरीनाथ के कपाट

इस मंगलवार 18 मई को चमोली में भगवान बदरीनाथ के कपाट भी सुबह सवा चार बजे ब्रहममुहूर्त में खुल जाएंगे. कोरोना के कारण वहां भी श्रद्धालुओं को आने की अनुमति नहीं होगी.

यमुनोत्री-गंगोत्री के कपाट खुल चुके

शुक्रवार 14 मई को यमुनोत्री और शनिवार 15 मई को गंगोत्री के कपाट खोले गए थे. उस दौरान भी यही व्यवस्था लागू की गई थी. उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में चारधाम (Chardham Yatra 201) के नाम से मशहूर बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट हर साल सर्दियों में 6 महीने के लिए बंद कर दिए जाते हैं. उसके बाद अप्रैल-मई में श्रद्धालुओं के लिए दोबारा से कपाट खोल दिए जाते हैं.

One News 18

Recent Posts

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 days ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

3 weeks ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

3 weeks ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

4 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

4 months ago

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

5 months ago

This website uses cookies.