India

हरियाणा: कोविड अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे मनोहर लाल के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन

हिसार में कोविड अस्‍पताल के उद्घाटन करने आए सीएम का विरोध करने पहुंचे किसानों पर लाठीचार्ज किया गया। इसके विरोध में हरियाणा में कई जगहों पर आंदोलनकारी सड़क पर उतर आए हैं। पानीपत जीटी रोड किसानों ने जाम कर दिया

हरियाणा के हिसार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दौरे का विरोध करने पहुंचे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद रामायण टोल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद करने की खबर है। इस दौरान कई किसानों के घायल होने की भी सूचना है।

इस दौरान पुलिस और किसानों में टकराव हो गया. किसानों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया. पुलिस की गाड़ी का विरोध किया और किसान पुलिस की गाड़ी के आगे लेट गए, जिसके बाद उन्हें वापिस जाना पड़ा. मुख्यमंत्री का विरोध करने पर वहां लाठीचार्ज हुआ साथ ही साथ आंसू गैस के गोले छोड़े गए. इस विरोध प्रदर्शन में कई किसानों को हिरासत में ले लिया गया है. जिसके बाद पूरे हरियाणा के अंदर किसानों ने 2 घंटे के लिए नेशनल हाईवे को अलग अलग जगहों पर जाम कर दिया.

करनाल के बसताढ़ा टोल प्लाजा पर किसान धरने के लिए बैठ गए. वहीं नेशनल हाईवे को जाम कर दिया. किसान सडक़ पर लेट गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई. किसानों का कहना है कि क्या हरियाणा के मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन नहीं कर सकते थे. अब जब तक उन किसानों को नहीं छोड़ा जाता जिन्हें गिरफ्तार किया गया है तब तक ये विरोध जारी रहेगा.

कैथल में कई जगह लगा रहे जाम

कैथल जींद रोड पर तितरम मोड़, पाई व खरक पांडवा में किसानों ने जाम लगा दिया गया है। किसान सात बजे तक सड़क पर बैठकर पुलिस व सरकार के खिलाफ नारेबाजी करेंगे। किसानों का कहना है कि सरकार कानून तो वापस नहीं कर रही है, लेकिन किसानों पर लाठियां बरसाई जा रही है। इससे किसान किसी कीमत पर सहन नहीं करेगा।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.