COVID Latest Update

दिल्‍ली में कोरोना: दिल्‍ली में लॉकडाउन बढ़ने के बाद फिर एक सप्ताह के लिए थम गए दिल्ली मेट्रो के पहिए

लॉकडाउन के साथ-साथ 24 मई की सुबह पांच बजे तक दिल्‍ली के सभी रूटों पर मेट्रो सेवाएं बंद रहेंगी.

अगले नोटिस तक निलंबित रहेगी मेट्रो सेवा-

दिल्ली सरकार द्वारा कोरोना पर लगाम लगाने के लिए बढ़ाए गए कर्फ्यू के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो की सभी लाइन्स अगले नोटिस तक निलंबित रहेंगी।

राजधानी दिल्‍ली में कोरोना के मामलों को देखते हुए एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ाया गया है. इसी क्रम में अब दिल्‍ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने भी मेट्रो सेवाओं को लेकर आदेश जारी किया है. डीएमआरसी की ओर से कहा गया है कि दिल्‍ली में लॉकडाउन को देखते हुए मेट्रो सेवाओं को स्‍थगित किया जा रहा है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा,’ दिल्ली में लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए बढ़ाया जा रहा है. अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है.’ दिल्‍ली में पॉजिटिविटी रेट 1 फीसदी और कम होकर 10 फीसदी के करीब आ गया है. वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जा रही है, क्योंकि यदि इस समय ढील दे दी गई, तो कोरोना वायरस को काबू करने में अब तक मिली सफलता पर पानी फिर जाएगा.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.