Technology

7 लोगों की फैमिली आसानी से हो जाएगी फिट,जानें क्या है खासियत Hyundai की इस धाकड़ एसयूवी में

Hyundai भारत में एक जाना माना ब्रांड बन चुका है और इस ब्रांड की क्रेटा एसयूवी को देश में खूब पसंद किया जाता है। इस एसयूवी की अपार सफलता को देखते हुए कंपनी अब इसका 7 सीटर मॉडल ले कर आई है जिसका नाम Hyundai Alcazar है। आपको बता दें कि ये एसयूवी कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट की जा चुकी है, हालांकि इसकी लॉन्चिंग होना अभी बाकी है। ये एक फैमिली एसयूवी होगी जिसमें 7 लोगों की फैमिली आसानी से फिट हो जाएगी।

आपको बता दें कि इस एसयूवी को जून की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है और इसकी शुरुआती कीमत 13 लाख से 15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है। इस एसयूवी का मुकाबला एमजी हेक्टर 7 सीटर और टाटा सफारी से होगा। हुंडई Alcazar का डिजाइन काफी हद तक हुंडई क्रेटा जैसा ही रखा गया है। हालांकि इसमें काफी बदलाव भी देखने को मिलेंगे।

इंजन और पॉवर के मामले में हुंडई की नई 7-सीटर एसयूवी क्रेटा से काफी अलग है। जहां हुंडई क्रेटा तीन इंजन विकल्प 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल, और 1.5-लीटर डीजल के साथ उपलब्ध है। वहीं अलकाज़र 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल पावरप्लांट के विकल्प के साथ उपलब्ध है। इसका पेट्रोल इंजन बेस्ट-इन-सेगमेंट 157 बीएचपी की पावर और 191 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। कंपनी के दावें के अनुसार Alcazar का पेट्रोल मॉडल 10 सेकंड से भी कम समय में शून्य से 100 किमी / घंटा तक स्पीड पकड़ने में सक्षम है। इस SUV में Creta जैसा ही इंटीरियर लेआउट होगा लेकिन यह अलग तरह की अपहोल्स्ट्री में उपलब्ध होगा।

आपको बता दें कि Alcazar को टक्कर देने के लिए Kia भी अपनी पॉपुलर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Sonet का 7 सीटर अवतार लेकर आ रहा है जिसे आने वाले महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार इस एसयूवी में 7 सीटर मॉडल के डायमेंशन में कुछ खास बदलाव नहीं किया जाएगा। यानी मौजूदा साइज में 7 सीटर या तीन पंक्ति को तैयार किया जाएगा।  

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

23 hours ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.