असम में एक के बाद कई धमाके की खबर है। राज्य के डिब्रूगढ़ में पहला विस्फोट दुकान में हुआ, वहीं दूसरा विस्फोट शहर के गुरुद्वारे के पास हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता घटनास्थल पर पहुंच गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक डिब्रूगढ़ में तीन धमाके हुए हैं। वहीं, इन धमाकों के बाद से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। दरअसल, शहर में रोज की तरह चहल पहल सामान्य थी उसी दौरान पहला धमाका डिब्रूगढ़ के ग्राहम बाजार में एनएच-37 के पास एक दुकान में हुआ। इस धमाके से लोग अभी हैरान ही थे कि तभी शहर के गुरुद्वारे के पास दूसरा धमाका हुआ। इस विस्फोट में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
घटना की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ अधिकारियों समेत पुलिस मौके पर पहुंच गए हैं। असम के डीजीपी भास्कर ज्योति महंत ने कहा है कि हमें डिब्रूगढ़ में विस्फोट की सूचना मिली है। जांच शुरू हो गई है, जांच की जा रही है कि इसमें कौन शामिल है।
नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…
कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…
जालंधर में अवतार नगर रोड पर स्तिथ एक फैक्ट्री जिसके मालिक का नाम कण्व खन्ना…
हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
This website uses cookies.