Categories: JalandharPunjab

जालंधर के बाजार में दहशत , एक मज़ाक के चलते चली तलवारे पुलिस और पार्षद के सामने ही हुई लड़ाई

जालंधर

ईशान

सैदां गेट में मामूली बात को लेकर दुकानदार आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि तलवारें निकल आई। इस दौरान बाजार में दहशत फैल गई और लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही थाना चार की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। देर रात तक पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही थी।

सैदां गेट स्थित रेडीमेड कपड़ों के शोरूम एंजल फैशन के मालिक ओम प्रकाश और उनकी पत्नी सीमा ने बताया कि उनकी दुकान पर ग्राहक आए थे। इस दौरान पड़ोसी दुकानदार ने उनकी दुकान पर काम करने वाले लड़के का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया और कहा कि वह सिर्फ दरवाजा खोलने के लिए दुकान पर काम करता है। लड़के ने विरोध जताया तो उक्त दुकानदार गालियां निकालने लगा। इस दौरान पार्षद शैरी चड्ढा मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया। इसके बावजूद दूसरे दुकानदार ने अपने 20-25 साथी बुला लिए और हमला कर दिया। हमलवारों ने तलवारें मारकर उनकी दुकान के शीशे तोड़ दिए और उन्हें भी घायल कर दिया।

इस दौरान पार्षद शैरी चड्ढा ने बीच बचाव करने का प्रयास किया। आरोप था कि हमलावरों ने पार्षद और पुलिस के सामने ही उन पर फिर से हमला कर दिया। पुलिस ने उनको हमलावरों के चंगुल से छुड़वाया। पार्षद शैरी चड्ढा ने बताया कि कुछ लोगों ने बाजार में आकर गुंडागर्दी की है। उन्होंने पुलिस से हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। थाना चार के प्रभारी रछपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.