देश में कोरोना के नए केस ने पिछले साल के सभी रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. पिछले 24 घंटे में देश के अंदर कोरोना के 1,03,844 नए मामले सामने आए हैं, जो अबतक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. भारत अब अमेरिका के बाद दूसरा ऐसा देश बन गया है जहां पर कोरोना के एक दिन में एक लाख से अधिक मामले सामने आए हैं. इस दौरान 477 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. देश में इससे पहले कोरोना के सबसे ज्यादा केस 17 सितंबर को आए थे. उस समय एक दिन में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 98,795 लाख दर्ज किया गया था.
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों के दौरान कुल 8,93,749 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिनमें से 1,03,558 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए, जबकि 478 लोगों की मौत हो गई. वहीं इस दौरान 52,847 लोग इस संक्रमण से उबर गए.
भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की शुरुआत 52 दिन पहले हुई थी. पिछले साल के मुकाबले इस साल कोरोना ज्यादा हमलावर दिखाई दे रहा है. कोरोना की खतरनाक स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल कोरोना की रफ्तार 7 गुना ज्यादा है. वहीं कोरोना से होने वाली साप्ताहिक मौतों के आंकड़ों में भी करीब 59 फीसदी की उछाल आई है.
देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या में भी तेजी से उछाल देखने को मिल रहा है. रविवार को एक्टिव केस में 50 हजार से ज्यादा की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. तीन दिन में एक्टिव केस में 1 लाख से ज्यादा की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. बीते सप्ताह यानी 29 मार्च से 4 अप्रैल के बीच कोरोना के 5,45,325 नए मामले दर्ज किए गए हैं.
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.