Categories: India

तमिलनाडु के ज्वेलरी स्टोर में बिल्लियों ने चोरी किये 13 करोड़ रुपये कीमत के गोल्ड-डायमंड , 5 लाख का गोल्ड बरामद

तमिलनाडु के ज्वेलरी स्टोर में बिल्लियों ने चोरी किये 13 करोड़ रुपये कीमत के गोल्ड-डायमंड , 5 लाख का गोल्ड बरामद

पुलिस ने मणिकानंदन नाम के शख्स को तिरुवरुर से वाहनों की तलाशी के दौरान हिरासत में लिया. पुलिस को मणिकानंदन का बर्ताव देखकर उस पर शक हुआ. हालांकि मणिकानंदन का एक साथी सुरेश भागने में कामयाब रहा. पुलिस को मणिकानंदन के पास से 5 किलो सोना मिला है.

तिरुचिरापल्ली में ज्वेलरी की दुकान से 13 करोड़ रुपये कीमत के गोल्ड-डायमंड की चोरी से जुड़े केस में पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है. बुधवार सुबह ये चोरी ‘ललिता ज्वेलर्स’ से हुई थी.

पुलिस ने मणिकानंदन नाम के शख्स को तिरुवरुर से वाहनों की तलाशी के दौरान हिरासत में लिया. पुलिस को मणिकानंदन का बर्ताव देखकर उस पर शक हुआ. हालांकि मणिकानंदन का एक साथी सुरेश भागने में कामयाब रहा. पुलिस को मणिकानंदन के पास से 5 किलो सोना मिला है.जब इस सोने का बार कोड चेक किया गया तो ये पुष्टि हो गया कि  ये सोना ‘ललिता ज्वेलर्स’ से ही चुराया गया. वहीं मणिकानंदन ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसके पास चोरी के माल का सिर्फ एक हिस्सा था. पुलिस ने अब सुरेश की तलाश तेज कर दी है. सुरेश कुख्यात तस्कर मुरुगन का चचेरा भाई है.

तिरुचिरापल्ली पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए 7 टीमों का गठन किया है. पहले ऐसा अंदेशा जताया गया था कि उत्तरी भारत के लोग चोरी में शामिल हो सकते हैं. इसके बाद पुलिस ने उन सभी उत्तर भारतीयों की जांच करना शुरू किया जो पुडुक्कोट्टई में एक हॉस्टल या होटलों में ठहरे हुए थे. संदेह के कारण पांच लोगों से पहले पूछताछ की गई.

शुरुआती जांच के अनुसार, ज्वेलरी शॉप का सीसीटीवी फुटेज मिल गया है, जिसके आधार पर दिख रहा है कि 2 नकाबपोश लोग ज्वेलरी स्टोर के ग्राउंड फ्लोर पर बैग के साथ जा रहे हैं. ग्राउंड फ्लोर में गोल्ड और डायमंड के सेक्शन भी हैं. जांच में पता चला कि एक सरकारी स्कूल से सटे इस ज्वेलरी की दुकान को उस तरफ से ड्रिल किया गया था और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार स्टोर में घुसने वाले लोग नकाबपोश थे.

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.