दिल्ली में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किला पर हिंसा के मामले में मुख्य आरोपी दीप सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया गया है. दीप सिद्धू पर दिल्ली पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था. सिद्धू को स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया.
प्राप्त जानकारी अनुसार, स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव यादव ने सिद्धू की गिरफ्तारी की पुष्टि की. यादव ने कहा कि मगंलवार को दिन में दिल्ली पुलिस एक प्रेस वार्ता कर गिरफ्तारी के बारे में और जानकारी देगी. समाचार लिखे जाने तक इसकी जानकारी नहीं दी गई है कि दीप सिद्धू की गिरफ्तारी कहां से हुई है.
बता दें हिंसा के बाद से ही सिद्धू अलग-अलग जगहों से फेसबुक लाइव कर रहा था. उसने किसान नेताओं पर भी गंभीर आरोप लगाए. इस मामले में सिद्धू के फेसबुक लाइव में टेक्निकल हेल्प एक महिला मित्र करती थी जो देश से बाहर रहती है. इसका भी खुलासा दिल्ली पुलिस अपनी प्रेस वार्ता में करेगी. फेसबुक लाइव के दौरान किसी किस्म के इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से बचने के लिए सिद्धू, विदेश में बैठी महिला मित्र की मदद लेता था.
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.