Categories: India

देश की बड़ी साइकिल कंपनी ‘एटलस’ के मालिक की पत्नी ने खुदकुशी की, पंखे से लटका मिला शव

साइकिल कंपनी एटलस के मालिक संजय कपूर की पत्नी नताशा कपूर की खुदकुशी की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है. हालांकि पुलिस को नताशा कपूर का सुसाइड नोट बरामद हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

देश की बड़ी साइकिल कंपनी एटलस के मालिकों में से एक संजय कपूर की पत्नी नताशा कपूर (57) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. दिल्ली पुलिस शुरुआती जांच में इसे खुदकुशी बता रही है. मगर कमरे का दरवाजा खुले की होने की वजह से पुलिस इसे संदिग्ध मानकर कई एंगल से जांच कर रही है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के औरंगजेब लेन स्थित कोठी में उनका शव पंखे से लटका मिला. पुलिस के मुताबिक नताशा कपूर ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि वह अपनी जिंदगी से खुश नहीं थी. अधिकारियों का मानना है कि आर्थिक तंगी भी खुदकुशी की वजह हो सकती है. नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. बुधवार को नताशा कपूर का पोस्टमॉर्टम आरएमएल अस्पताल में कराया गया.

पोस्टमॉर्टम के बाद नताशा कपूर के शव को परिजनों को सौंप दिया गया. बुधवार को लोधी रोड स्थित श्मशान घाट में नताशा कपूर का अंतिम संस्कार किया गया. बताया जा रहा है कि संजय कपूर का परिवार दिल्ली के औरंगजेब लेन में रहता है. संजय कपूर भी यहीं परिवार के साथ रहते हैं.

मंगलवार दोपहर जब उनकी पत्नी नताशा कपूर ने लंच नहीं किया, तो परिवार के सदस्य उनको ढूढ़ने लगे. संजय कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर ने फोन किया, तो नताशा कपूर ने फोन भी नहीं उठाया. इसके बाद नताशा कपूर का शव एक कमरे में चुन्नी के फंदे से पंखे से लटका मिला. परिजनों ने चुन्नी काटकर नताशा कपूर के शव को फंदे से नीचे उतारा. इसके बाद डॉक्टर को बुलाया गया और डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया. इसके बाद बेटे सिद्धांत कपूर ने मंगलवार शाम इसकी सूचना पुलिस को दी.

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

24 hours ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.