earthquake_
अब से थोड़ी देर पहले जम्मू कश्मीर से लेकर राजधानी दिल्ली तक भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.7 थी. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-तजाकिस्तान की सीमा पर बताया जा रहा है. दहशत में घर से लोग बाहर निकल गए हैं. फिलहला इस भूकंप में जान-माल का कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी नहीं मिली है. ये झटके सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर महसूस किए गए.
पाकिस्तान के पेशावर में भी झटके महसूस किए गए. जियो न्यूज़ के मुताबिक झटके इस्लामाबाद, रावलपिंडी और पंजाब के कई अन्य शहर और खैबर पख्तूनख्वा में भी महसूस किए गए.
लगातार दूसरे दिन भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इससे पहले गुजरात के कच्छ जिले में शुक्रवार सुबह 3.1 तीव्रता का भूकंप आया था. भूकंप का केंद्र रापड़ गांव में था. गांधीनगर स्थित भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने कहा, ‘शुक्रवार सुबह 10.16 बजे कच्छ के रापड़ में 3.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 19.1 किलोमीटर की गहराई में था.’
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.