बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में जेल की सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव के जेल मैनुअल उल्लंघन से जुड़े मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई से एक दिन पहले ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री की तबीयत बिगड़ गई है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लालू प्रसाद को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। रिम्स अधीक्षक डॉ विवेक कश्यप लालू प्रसाद के वार्ड में पहुंच गये हैं। वहीं दो वर्ष से अधिक समय से लालू प्रसाद का इलाज कर रहे डॉक्टर उमेश प्रसाद भी रिम्स पहुंच गये हैं। बताया गया है कि लालू प्रसाद में निमोनिया के लक्षण पाये गये हैं और उनकी छाती में संक्रमण है।
लालू यादव की कोरोना जांच भी की गयी है। रैपिड एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आयी है, इसके अलावा आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। यह भी बताया गया है कि उनका एक्सप्रेस भी कराया गया है। वहीं लालू प्रसाद के कैदी होने के कारण जेल अधीक्षक को भी इसकी सूचना दे दी गयी है।
रिम्स पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने लालू प्रसाद यादव की तबीयत खराब होने की खबरों पर अनभिज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि वे रिम्स में साफ-सफाई और सुरक्षा समेत अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि पूर्व में ही उन्होंने रिम्स प्रशासन को बता दिया था कि वे कभी रैंडम जांच के लिए रिम्स आ सकते हैं।
लालू प्रसाद की तबीयत खराब होने की खबर मीडिया के माध्यम से मिलने के बाद कई आरजेडी नेता और लालू प्रसाद के समर्थकों की भीड़ भी रिम्स में लगनी शुरू हो गयी है।
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.