singhu border murder kisan andolan
दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर किसान पिछले काफी महीनों से केंद्र सरकार के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं. इस बीच मंच के पास एक युवक का हाथ कटा शव मिलने से हड़कंप मच गया है.
यह घटना गुरुवार रात हुई है. यही नहीं, युवक के शव को 100 मीटर तक घसीटा गया है. वहीं, जब शुक्रवार की सुबह आंदोलनकारियों ने मुख्य मंच के पास युवक का शव लटका देखा, तो हड़कंप मच गया.
यही नहीं, युवक के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान हैं. इस बीच एक हाथ कटा शव मिलने से सुबह से ही आंदोलनकारियों की भीड़ घटना स्थल पर जुटी हुई है. वहीं, आंदोलनकारी कुंडली थाना पुलिस को भी मौके पर नहीं आने दे रहे हैं. इस वक्त किसान जमकर हंगामा कर रहे हैं. हालांकि कुछ लोग निहंगों पर इस घटना का आरोप लगा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, युवक पर गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का आरोप है.
जानकारी के मुताबिक, सिंघु बॉर्डर पर लगे संयुक्त किसान मोर्चा के मुख्य मंच के पास शव मिलने से हड़कंप मच गया. शव का एक हाथ कटा हुआ है, तो गर्दन पर भी तेजधार हथियार से हमले के निशान हैं. वहीं, इस घटना की सूचना के बाद कुंडली थाना प्रभारी रवि कुमार कड़ी मशक्कत के बाद मौके पर पहुंच गए हैं और मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
सूत्रों के मुताबिक, निहंगों का आरोप है कि किसी ने युवक को साजिश के तहत 30 हजार रुपये देकर यहां भेजा था. जबकि युवक ने यहां पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब का अंग भंग किया. वहीं, जब निहंगों को इसका पता चला, तब उसे पकड़ लिया गया. साथ ही उसे घसीटते मंच के पास लाया गया था. हालांकि युवक से पूछताछ और घसीटने समेत पूरी वारदात की वीडियो भी बनाई गई, जो कि अभी सामने नहीं आई है. जबकि हत्या की बात को लेकर पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है.
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.