India

चक्रवाती तूफान ‘टाक्टे’ ने कई राज्यों को पहुंचाया भारी नुकसान, कल गुजरात का हवाई दौरा करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

चक्रवाती तूफान टाक्टे ने कई राज्यों को भारी नुकसान पहुंचाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को गुजरात और दीव का दौरा करेंगे और चक्रवाती तूफान टाक्टे के चलते हुए नुकसान की समीक्षा करेंगे।

पीएम मोदी ऊना, दीव, जाफराबाद और महुवा जैसे क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके बाद वह अहमदाबाद में एक समीक्षा बैठक भी करेंगे।गुजरात में चक्रवात टाक्टे से जुड़ी घटनाओं में कम से कम सात लोगों की जान चली गई जबकि इसकी वजह से तटीय इलाकों में भारी नुकसान हुआ। बिजली के खंभे तथा पेड़ उखड़ गए तथा कई घरों व सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि टाक्टे अब कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है और जैसे-जैसे उत्तर की तरफ बढ़ेगा यह गहरे दबाव में बदल जाएगा। चक्रवाती तूफान के कारण राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई और करीब 35 तालुका में एक इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई।

देश के विभिन्न हिस्सों में 27 लोगों की हुई मौत

बता दें कि दो दिन तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान टाक्टे अब कमजोर पड़ने लगा है। बीते दो दिनों में यह तूफान केरल, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र में काफी तांडव मचा चुका है। इसके बाद कल देर रात यह गुजरात के तट से टकराया इस दौरान 185 किमी से लेकर 190 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। इस तूफान के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में 27 लोगों की मौत हो गई है। चक्रवाती तूफान के चलते लगभग 100 से अधिक लोग लापता हो गए हैं। 

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.