India

30 मई को केंद्र सरकार की सातवीं वर्षगांठ ,नहीं होगा कोई कार्यक्रम, अनाथ बच्चों के लिए लागू होगी योजना..

30 मई को केंद्र सरकार की सातवीं वर्षगांठ है। इस बार भारतीय जनता पार्टी कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं करने वाली है। 

सातवीं वर्षगांठ के बार जानकारी देते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते इस बार पार्टी द्वारा कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। सभी भाजपा शासित राज्यों में पार्टी उन बच्चों के लिए बड़े पैमाने पर एक योजना लागू करने जा रही है, जिन्होंने कोरोना के कारण अपने माता-पिता को खो दिया है और वो अनाथ हो गए हैं।

 केंद्र सरकार की ओर से इस बाबत पहले ही सभी भाजपा शासित राज्यों को एडवायजरी जारी की जा चुकी है। उसके बाद उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश समेत भाजपा के कुछ राज्यों ने कदम भी उठा लिए हैं। केंद्र ने भाजपा शासित राज्यों से कहा था कि ऐसे बच्चों के पुनर्वास की व्यवस्था करें जो कोरोना काल मे अनाथ हो गए हों या फिर ऐसे बच्चे जिसके माता-पिता दोनों अस्पताल में हैं उनकी देखरेख करें। वहीं, उत्तर प्रदेश समेत अन्य भाजपा शासित प्रदेश की सरकारों की ओर से अगले सप्ताह यानी 30 मई को इस बाबत पूरी विस्तृत नीति सार्वजनिक की जाएगी।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.