World

मौसम विभाग: अब तबाही मचायेगा ‘यास’ चक्रवात? चक्रवात के बहुत गंभीर चक्रवात में तब्दील होने की आशंका

 मौसम विभाग ने शनिवार को कहा कि चक्रवात यास के बहुत गंभीर चक्रवात में बदलने और 26 मई को ओडिशा व बंगाल के तटों को पार करने की आशंका है। 

सके मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने बंगाल के 11 जिलों में अपनी टीमें तैनात कर दी हैं और मछुआरों को रविवार से समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

24 मई को बहुत गंभीर चक्रवात का रूप करेगा धारण

मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक निम्न दबाव वाला क्षेत्र बना है। इसके 23 मई की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य क्षेत्र पर विक्षोभ में केंद्रित होने की आशंका है। फिर इसके उत्तर व उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है जो 24 मई तक चक्रवात में तब्दील हो सकता है और अगले 24 घंटों में बहुत गंभीर चक्रवात का रूप ले सकता है। 

26 मई को पहुंचेगा बंगाल

विभाग ने कहा कि यह उत्तर व उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ता रहेगा और आगे गंभीर रूप लेगा। 26 मई की सुबह तक यह बंगाल के पास बंगाल की उत्तरी खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा और बांग्लादेश के तटों तक पहुंच जाएगा। 26 मई की शाम के आसपास इसके बंगाल, उससे सटे उत्तरी ओडिशा और बांग्लादेश के तटों को पार कर जाने की काफी संभावना है।

अंडमान निकोबार में भारी बारिश की संभावना

अनुमान लगाया जा रहा है कि इसके चलते ओडिशा और बंगाल में तूफान आने के अलावा अंडमान निकोबार में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। केंद्र सरकार ने बंगाल और ओडिशा में स्वास्थ्य क्षेत्र की कमान प्रक्रिया को सक्रिय करने और इमर्जेंसी आपरेशन सेंटर या कंट्रोल रूम स्थापित करने का भी सुझाव दिया है।

One News 18

Recent Posts

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…

2 weeks ago

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

1 month ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 months ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

4 months ago

This website uses cookies.