fire in maharashtra
महाराष्ट्र के पालघर में एक सैनिटाइजर और हैंडवॉश बनाने वाली फैक्ट्री में धमाका हुआ है. सोमवार को दोपहर 11.30 बजे हुए इस हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक घायल है. जब यह धमाका हुआ, तब कंपनी के अंदर 66 कर्मचारी काम कर रहे थे. फिलहाल, मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पालघर के तारापुर में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार को धमाका हुआ. यह फैक्ट्री सैनिटाइजर और हैंडवॉश के लिए कच्चा माल बना रही थी. फैक्ट्री ने कच्चा माल बनाने के लिए अधिकारियों से इजाजत ली थी. कंपनी का नाम गैलेक्सी सर्फैक्टेंट्स है. फैक्ट्री में दोपहर 11.30 बजे अचानक धमाका हुआ और आग लग गई.
आनन-फानन में मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गई और थोड़ी देर बाद आग पर काबू पा लिया गया. इस हादसे की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गौर करने वाली बात है कि जब यह हादसा हुआ, उस वक्त फैक्ट्री में 66 लोग काम कर रहे थे.
फिलहाल, धमाके की वजह साफ नहीं हो पाई है. अधिकारियों ने जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है.
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.