देश की राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले पर उपद्रव के मामले में दिल्ली पुलिस ने मोस्ट वांटेड मनिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. वीडियो में लाल किले पर यही शख्स तलवार लहराता नज़र आ रहा था. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित स्वरूप नगर निवासी सिंह ने अन्य प्रदर्शनकारियों को भी उकसाया था.
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इसके घर से गिरफ्तारी के बाद 2 तलवार भी बरामद की है. आरोपी का कहना है कि फ़ेसबुक और दूसरे सोशल मीडिया पर पोस्ट देखकर प्रभाव में आ गया था. दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी अक्सर सिंघु बॉर्डर जाया करता था. पूछताछ में उसने बताया कि वहीं किसान नेताओ के भाषण सुनता था.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी मनिंदर सिंह 26 जनवरी को बाइक पर अपने 5 साथियों के साथ ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए निकला था. अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के बाद लाल किले में घुसा और वहां तलवार लहराते हुए डांस किया. साथ ही इसने दूसरे प्रदर्शनकारियों को भी उकसाया. आरोपी स्वरूप नगर इलाके में एक खाली प्लाट पर तलवार चलाने की ट्रेनिंग भी दे रहा था.
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.