India

सरकारी पेंशन योजना में लोगों की दिलचस्‍पी बढ़ी…

सरकारी पेंशन योजना में लोगों की दिलचस्‍पी काफी बढ़ रही है। पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण के हालिया आंकड़े इसकी गवाही देते हैं। आंकड़ों की मानें तो पेंशन स्कीम में ग्राहकों की संख्‍या अप्रैल अंत तक 23 प्रतिशत बढ़कर 4.27 करोड़ तक पहुंच गई। इन योजनाओं का नाम नेशनल पेंशन सिस्टम और अटल पेंशन योजना के तहत अंशधारकों की संख्या एक साल पहले अप्रैल में 3.46 करोड़ थी।

रिटायर लोगों को फायदा

यही नहीं रिटायर लोगों को PFRDA ऐसा मौका दे सकता है, जिसमें नेशनल पेंशन सिस्टम में जमा उनके फंड को वे निकाल कर कहीं ज्‍यादा प्रॉफिट वाली जगह पर लगा सकें या किसी दूसरी जरूरत पर खर्च कर सकें। PFRDA के मुताबिक रिटायर लोगों को किसी इमरजेंसी या बेहतर रिटर्न देने वाले इंस्‍ट्रूमेंट में निवेश करने का मौका मिलना चाहिए। 

इतनी रकम पर निकाल सकेंगे पैसा

PFRDA राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के ग्राहकों के लिए एक बेहतर विकल्प के साथ आने पर विचार कर रहा है। इसके तहत वे अपना पूरा पैसा एक बार में निकाल सकेंगे, अगर पेंशन फंड में 5 लाख रुपये तक का कॉर्पस हो। मौजूदा स्थिति में यह सीमा 2 लाख रुपये की है। इसमें एक NPS ग्राहक पूरे पैसे निकाल सकता है। वर्तमान में केवल 60 प्रतिशत पेंशन रकम ही निकाली जा सकती है, जबकि 40 प्रतिशत योगदान को अनिवार्य रूप से रखा जाता है।

तेजी से बढ़े Pension सदस्‍य

PFRDA के मुताबिक अप्रैल 2021 की समाप्ति तक उसकी विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्राहकों की संख्या अप्रैल 2020 के 346.01 लाख से 23.33 की वार्षिक बढ़ोतरी के साथ 426.75 लाख तक पहुंच गयी। APY से जुड़े निवेशकों की संख्या अप्रैल 2021 की समाप्ति तक 33.23 प्रतिशत बढ़कर 2.82 करोड़ हो गई।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.