COVID Latest Update

कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर आज देश के 54 जिलों के डीएम के साथ बैठक करेंगे PM मोदी…

देश में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश भर के 54 जिलों के साथ संवाद करेंगे। 

पीएम मोदी आज कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित 10 राज्यों के 54 जिलों के डीएम के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे। इस बैठक में इन जिलों में कोरोना संक्रमण के ताजा हालात और उन पर नियंत्रण पर चर्चा होगी। पीएम मोदी ने देश के कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित 100 जिलों के डीएम के साथ बैठक कर रहे हैं। इसी क्रम में 18 मई को पीएम मोदी नौ राज्यों के 46 डीएम के साथ बैठक कर चुके हैं।

डीएम से जिलों की जानकारी लेकर प्रधानमंत्री दिशा-निर्देश देंगे। संभावना है कि इस संवाद में मुख्यमंत्री और शासन के उच्चाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कोरोना संक्रमण के दौरान पहली बार प्रधानमंत्री सीधे डीएम से संवाद स्थापित कर रहे हैं।

ममता बनर्जी भी बैठक में लेंगी हिस्सा

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी आज पीएम मोदी द्वारा बुलाई गई बैठक में हिस्सा लेंगी। इस बैठक में मुख्य सचिव, स्वास्थ्य सचिव के साथ पश्चिम बंगाल के नौ जिलों के डीएम भी वर्चुअली मीटिंग में हिस्सा लेंगे।

यूपी के 5 जिलों के DM के साथ बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के पांच जिलों के डीएम से कोरोना को लेकर संवाद करेंगे। इससे पूर्व भी प्रधानमंत्री दूसरे जिलों के डीएम से संवाद कर चुके हैं। पीएम गुरुवार को मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बरेली और मुरादाबाद जिले के डीएम से सीधा संवाद करेंगे। 

हर जिले में कोरोना कमांड सेंटर स्थापित करने का सुझाव

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तहत एक थिंक टैंक ने सुझाव दिया है कि हर जिले में कोरोना कमांड सेंटर स्थापित किया जाना चाहिए जो जरूरी बुनियादी ढांचे और मानव संसाधन से सुसज्जित हो। ताकि गांवों और उसके बीच सूचनाओं का दोनों ओर से आदान-प्रदान हो सके। 

काउंसिल के मुताबिक, सभी जिलों के कोरोना कमांड सेंटर राज्य के कोरोना कमांड सेंटर से जुड़े होने चाहिए जो पूरे राज्य का सूचना भंडार केंद्र होगा। इसी तरह सभी राज्य कोरोना कमांड केंद्र केंद्रीय कोरोना कमांड केंद्र से जुड़े होने चाहिए।

One News 18

Recent Posts

DA बकाया मामले में पंजाब सरकार को हाईकोर्ट का झटका, मुख्य सचिव पर ₹1 लाख जुर्माना; 3 नवंबर को तलब

पंजाब सरकार को हाईकोर्ट की फटकार, मुख्य सचिव पर ₹1 लाख जुर्माना; 3 नवंबर को…

2 days ago

धरोहर कल्चर सोसायटी रजिस्टर्ड की तरफ से आयोजित रस गायन वाद्य नृत्य प्रोग्राम का आयोजन

धरोहर कल्चर सोसायटी रजिस्टर्ड की तरफ से आयोजित, रस गायन वाद्य नृत्य प्रोग्राम का आयोजन…

2 days ago

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…

3 weeks ago

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

2 months ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 months ago

This website uses cookies.